फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बाइक ने किशोरी को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर 142 कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर 143 मेट्रो स्टेशन के सामने एक्सप्रेसवे किनारे एक बाइक ने एक किशोरी को टक्कर मार दी। हादसे में किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज में व्यस्त रहने के कारण पीड़िता की मां ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी है। तहरीर के अनुसार संभल निवासी गीता देवी 27 अक्तूबर 2025 की शाम अपनी पुत्री मनी के साथ सेक्टर 143 मेट्रो स्टेशन के सामने एक्सप्रेसवे किनारे सवारी का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान पीछे से आई बाइक ने उनकी बेटी मनी को टक्कर मार दी। घायल का इलाज सिद्धि विनायक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल संभल में चल रहा है। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार मिश्र का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें