फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: विवाद के बाद दो भाइयों पर उस्तरे से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। कोतवाली फेज-2 क्षेत्र के नंगला चरणदास गांव में सामान खरीदने पहुंचे दो भाइयों के साथ दुकानदार और उसके साथियों ने मारपीट कर दी। विवाद बढ़ने पर एक युवक ने उस्तरे से दोनों भाइयों पर वार कर उन्हें घायल कर दिया। मिर्जापुर के चरोनी गांव निवासी नीरज कुमार अपने भाई पंकज के साथ नंगला चरणदास गांव में किराये के मकान में रहते हैं। नीरज के मुताबिक 12 अगस्त को दोनों भाई पास की परचून की दुकान पर घरेलू सामान लेने गए थे। सामान को लेकर दुकान संचालक प्रेमनाथ और उसके बेटे विशाल से कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी दौरान बाल काटने का काम करने वाला कृष्णा भी वहां पहुंच गया और दोनों भाइयों से विवाद करने लगा। विरोध करने पर प्रेमनाथ, विशाल, कृष्णा और एक अन्य व्यक्ति ने दोनों भाइयों को घेरकर मारपीट की। कोतवाली प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें