फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डिवाइडर से टकराकर फुटपाथ पर पलटा रेत से भरा डंपर

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-37 आंबेडकर पार्क के पास सोमवार सुबह रेत से भरा डंपर फुटपाथ से टकराकर पलट गया। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि तेज रफ्तार डंपर चालक को अचानक झपकी आ गई, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया। देखते ही देखते डंपर सड़क से हटकर फुटपाथ पर चढ़ गया और डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गया। सूचना मिलते ही सेक्टर-39 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने यातायात को व्यवस्थित किया। बाद में पुलिस ने डंपर को क्रेन के माध्यम से हटाया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें