फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अलग-अलग स्थान से दो शराब तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रबूपुरा (संवाद)। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को रबूपुरा कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो अलग-अलग स्थानों से शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि देर रात पुलिस की टीम सेक्टर 32 बीरमपुर गांव के पास और खेड़ा मोहम्मदाबाद गांव के पास चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान दोनों स्थानों से दो शराब तस्करों को दबोच लिया गया है। दोनों शराब तस्करों की कब्जे से काफी मात्रा में देसी शराब बरामद हुई है। आरोपियों की पहचान राहुल निवासी गांव रजपुरा जिला संभल हाल निवासी गांव नगला हुकमसिंह और दूसरे की पहचान गांव खेड़ा मोहम्मदाबाद निवासी पंकज उर्फ पंगा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें