यमुना सिटी (संवाद)।
जेवर कोतवाली पुलिस ने फोन चोरी के मामले में एक महीने के बाद प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि क्षेत्र के ग्राम थोरा में घर के अंदर चार्जिंग पर रखा मोबाइल चोरी हो गया। मामले को लेकर पीड़ित महेंद्र ने शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक, 12 अक्टूबर को वह अपना फोन कमरे में चार्जिंग पर लगाया था और घर का गेट खुला होने के कारण वह बाहर चला गया था। जब वह दोपहर में वापस लौटा, तो कमरे से मोबाइल गायब मिला। पुलिस पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।