ग्रेटर नोएडा। नवादा गोलचक्कर के समीप तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक राहगीर की मौत हो गई। मूलरूप से हमीरपुर निवासी 50 वर्षीय महेंद्र प्रसाद 17 जून को नवादा गांव के पास शनि मंदिर के सामने सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महेंद्र प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया। वहीं घायल महेंद्र की चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे भूपेंद्र सिंह ने घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। ब्यूरो