फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: करंट से मासूम की मौत के मामले में कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। तुस्याना गांव में किराये के मकान की छत पर फैले करंट की चपेट में आने से तीन वर्षीय मासूम की मौत के मामले में मां ने मकान मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। ईकोटेक-3 क्षेत्र कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर बुधवार को केस दर्ज कर जांच शुरू की है। इटावा निवासी नीतू देवी का कहना है कि तुस्याना गांव में मई 2025 में सुरेंद्र सिंह नामक व्यक्ति के मकान में कमरा लिया था। मकान की छत पर बिजली की मुख्य सप्लाई के तार कटे हुए थे। 14 जुलाई 2025 की सुबह हल्की बारिश होने के कारण छत पर पानी भर गया था। इसी दौरान महिला का तीन वर्षीय पुत्र माधव खेलते-खेलते कमरे से निकलकर छत पर पहुंच गया। कटे हुए बिजली के तार पानी के संपर्क में थे। जिससे पूरे जलभराव में करंट फैल गया था। जैसे ही मासूम पानी के पास पहुंचा, वह करंट की चपेट में आ गया और उसकी माैत हो गई। वहीं कोतवाली प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्यूरो
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें