फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गंदगी से अटी नालियां, सड़कों के किनारे उगी घास से परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित सेक्टर-3 के डी ब्लॉक में नालियों की सफाई और सार्वजनिक स्थानों पर उगी घास से निवासी परेशान हैं। आरोप है कि बार-बार शिकायत के बाद भी घास काटने व नालियाें को साफ नहीं किया जा रहा है। स्थानीय निवासी मोहित कुमार ने बताया कि डी ब्लॉक की कई नालियों में काफी समय से सफाई नहीं कराई गई। जिसके कारण बारिश के समय पर जलभराव हो जाता है। सफाई नहीं होने की वजह से मच्छर भी बढ़ गए हैं। उन्होंने कहा कि सड़कों, पार्कों और खाली स्थानों के आसपास घास भी काफी बढ़ गई है। बरसात का मौसम आने से पहले नालियों की सफाई जरूरी है। जिससे जल निकासी व्यवस्था अच्छी बनी रहे। स्थानीय लोगों ने नालियों की सफाई और घास कटाई का कार्य जल्द कराने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें