फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फोन पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित गौर सिटी-1 निवासी से फोन पर गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। पीड़ित राहुल कुमार के अनुसार 19 फरवरी की देर रात जितेंद्र कुमार सिंह ने उन्हें फोन कर न केवल गंदी और आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया, बल्कि उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। घटना उस समय हुई जब वह अपने माता-पिता की 50वीं शादी की सालगिरह मनाने गए हुए थे। आरोपी ने उनके फोन को ब्लॉक किए जाने के बावजूद बार-बार कॉल किया और लगातार धमकियां देता रहा। कोतवाली प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें