दादरी। कोतवाली दादरी क्षेत्र के वीजीआई कॉलेज में चालक के पद पर नौकरी करने वाले चालक की दो सप्ताह पूर्व हृदय गति रुकने से मौत हो गई थी। कॉलेज द्वारा एक सप्ताह में सहायता राशि व अन्य सुविधाएं देने की मांग पूरी न करने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन मंच एवं ग्रामीणों ने गेट पर प्रदर्शन कर धरना दिया। जीटी रोड के समीप विश्वेश्वरैया ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस का कॉलेज है। कॉलेज में सैथली गांव निवासी राहुल चालक के पद पर नौकरी करता था। 10 फरवरी को बस ले जाते समय अचानक हृदय गति रुकने से मौत हो गई थी। तब कॉलेज के प्रशासनिक जनरल मैनेजर ने मृतक परिवार को ईपीएफओ एवं ईएसआईसी की तर्ज पर एक सप्ताह में सहायता राशि देने के लिए कहा गया था। दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी कॉलेज द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाने से नाराज भारतीय किसान यूनियन के सदस्य व ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। संवाद