ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र के जलपुरा गांव में रेस्टोरेंट के सामने गाड़ी हटाने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी इतना बढ़ गई कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। कोतवाली पुलिस के अनुसार जलपुरा गांव में अरविंद राणा का रेस्टोरेंट है। मनोज ने रेस्टोरेंट के सामने खड़ी गाड़ी हटाने की बात कही थी। लेकिन देर होने पर मनोज और उसके साथियों ने अरविंद से मारपीट शुरू कर दी। हंगामा बढ़ता देख अरविंद पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए और दोनों पक्षों में लाठी-डंडों से जमकर भिड़ंत हो गई। मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। ब्यूरो