दादरी (संवाद)। दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग के रेलवे स्टेशन दादरी के प्लेटफार्म पर अनाधिकृत क्षेत्र में अवैध रूप से घूमते हुए चार लोगों को पकड़ा गया है । उनके खिलाफ जन विश्वास एक्ट अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।आरपीएफ से मिली जानकारी के अनुसार प्लेटफार्म पर 20 अक्टूबर की शाम को आरपीएफ पुलिस गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान बलरामपुर जनपद के कोहर गढ़ी गांव निवासी विजय कुमार , अजीत कुमार , सूर्य नगर निवासी सुनील कुमार तथा महेश कुमार को रेलवे स्टेशन दादरी के प्लेटफार्म पर अवैध रूप से घूमते हुए पाया गया। जब उनसे यात्रा टिकट की जानकारी की गई तो वह उपलब्ध नहीं कर सके। चारों पर चार हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।