दादरी (संवाद)। कोतवाली दादरी क्षेत्र के ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर मायचा गांव के समीप एक गाड़ी की ट्रक ट्राला से टक्कर हो गई । टक्कर होने पर गाड़ी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि बुलंदशहर जनपद के शेरपुर गांव में दीपक परिवार के साथ रहते हैं । उनके चाचा जोगिंदर सिंह 11 सितंबर को गाड़ी में माल भरकर ग्रेटर नोएडा से सोनीपत जा रहे थे। मायचा गांव के समीप पहुंचे तो ट्रक ट्राला से टक्कर हो गई । टक्कर होने पर गाड़ी चालक जोगिंदर सिंह गंभीर चोट लगने पर घायल हो गए। घायल होने पर उन्हें कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की एक माह बाद कोतवाली में ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।