फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बस चालक की लापरवाही से सड़क हादसा, वेंटिलेटर पर युवक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में सेक्टर-147 नोएडा के पास अगस्त में हुए सड़क हादसे में घायल युवक की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। वह दिल्ली के अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार को अज्ञात बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मध्य प्रदेश के मुरैना निवासी रामचित्र गोले ने तहरीर में बताया कि उनका बेटा सूरज गोले 9 अगस्त की शाम कार से नोएडा से परी चौक की ओर जा रहा था। सेक्टर-147 के पास उसकी कार बस के पिछले हिस्से में जा घुसी। हादसे में सूरज कार में बुरी तरह फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। पिता ने बताया कि बेटे के इलाज और अस्पतालों के चक्कर में व्यस्त रहने के कारण वह समय पर शिकायत नहीं कर सके थे। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें