फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चोरी की बाइक बेचने जा रहे दो बदमाश चाकू सहित गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने बुधवार की रात चोरी की बाइक बेचने की फिराक में घूम रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने सूचना के आधार पर एचआईएमटी कॉलेज के पास से बिना नंबर प्लेट की बाइक के साथ दो युवकों को पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान चिराग (19) निवासी दिल्ली और हनी उर्फ लक्की (20) निवासी कस्बा सूरजपुर के रूप में हुई है। तलाशी में दोनों के पास से एक-एक चाकू मिला। आरोपियों से मिली बाइक 14 सितंबर को दिल्ली के मधुविहार थाने में दर्ज मुकदमे में चोरी की पाई गई। आरोपियों ने दिल्ली और उत्तर प्रदेश के जिलों से बाइक चोरी कर अनजान लोगों को सस्ते में बेचने की बात कबूली। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें