फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पिकअप चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। इंडिया एक्सपो मार्ट के पास 18 सितंबर को पिकअप की टक्कर से घायल बाइक सवार दिल्ली निवासी एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने बुधवार को अज्ञात ऑटो चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस को दी गई तहरीर में जमालुद्दीन के बेटे मुरसलिम निवासी दिल्ली ने बताया कि 18 सितंबर को उनके माता-पिता बाइक से दिल्ली से मिरेठपुर जा रहे थे। शाम करीब छह बजे वह इंडिया एक्सपो मार्ट के पास पहुंचे। तभी एक पिकअप ने तेज रफ्तार से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पहले कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला को मामूली चोट होने पर घर भेज दिया गया, जबकि जमालुद्दीन की इलाज के दौरान माैत हो गई। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि इस बात की जांच की जा रही है कि बाइक सवार ने हेलमेट लगाया था कि नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें