दादरी (संवाद)। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के दुरयाई गांव में चार वर्षीय बच्ची के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। कोतवाली प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि मध्यप्रदेश के रहने वाले बाबूलाल परिवार के साथ दुरयाई गांव में रहते हैं, और मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं । उनकी चार वर्षीय बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। तभी वहां पर दुरयाई गांव के रहने वाले गुलशन व उसका बेटा रोबिन ने बच्ची के साथ मारपीट कर दी । जब बाबूलाल व उसके भाई संदीप ने मारपीट का कारण पूछा तो उनके साथ भी गाली गलौज की गई। डरे सहमे पीड़ित बाबूलाल ने घटना की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।