फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सोसाइटी के बेसमेंट से ईवी चार्जिंग गन चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित लेजर पार्क सोसाइटी के बेसमेंट पार्किंग से इलेक्ट्रिक कार की चार्जिंग गन चोरी हो गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। सोसाइटी के ई-1 टावर निवासी अविनाश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पास महिंद्रा इलेक्ट्रिक कार है। ई-1 बेसमेंट में उनके निर्धारित पार्किंग स्थल पर कार चार्ज करने के लिए चार्जिंग गन लगी थी। 8 सितंबर को दोपहर उन्होंने देखा कि चार्जिंग गन चोरी हो चुकी है। चोरी गए उपकरण की कीमत करीब 75 हजार रुपये बताई है। सोसाइटी में सुरक्षाकर्मी तैनात हैं और सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। वहीं कोतवाली प्रभारी रंजीत सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें