फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नाबालिग को ले जाने के आरोप में 5 पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-3 कोतवाली पुलिस ने 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मूलरूप से बदायूं के शाहपुर निवासी एक व्यक्ति परिवार के साथ कुलेसरा गांव में किराये पर रहते है। आरोप है कि 16 सितंबर को नाबालिग बेटी पड़ोस में लगने वाली मार्केट में सामान खरीदने गई थी। तभी गांव का एक युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। नाबालिग के परिजनों ने युवक के परिजनों से संपर्क किया। आरोप लगाया गया है कि आरोपी के ताऊ महेंद्र सिंह, शिवम और वृजभान सिंह ने नाबालिग को वापस लाने की बात कही लेकिन वह वापस नहीं आई। परिजनों ने अनहोनी की आंशका भी जताई है। कोतवाली पुलिस ने कहना है कि शिकायत पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें