दादरी (संवाद)। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के अच्छेजा गांव में डॉक्टर के पास रास्ते से पैदल जा रहे युवक के साथ गाली गलौज कर मारपीट की गई। कोतवाली प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के अच्छेजा गांव में प्रीत परिवार के साथ रहते हैं । 13 सितंबर की रात्रि में करीब 11 बजे वह डॉक्टर के पास जा रहे थे। रास्ते में गांव के ही दीपक, दीपेश व लकी खड़े हुए थे। जिन्होंने रोक लिया और गाली गलौज शुरू कर दी । जब गाली देने से मना किया तो मारपीट की। पीड़ित ने उपचार कराने के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है।