फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तालाब में कूदी मानसिक विक्षिप्त महिला, डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर थाना क्षेत्र के तिलपता में शुक्रवार सुबह तालाब में डूबने से एक मानसिक विक्षिप्त महिला की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक तिलपता स्थित एक तालाब में इन दिनों सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है। तालाब में पानी भरा हुआ था। शुक्रवार सुबह एक विक्षिप्त महिला वहां पहुंची और अचानक तालाब में नहाने के लिए कूद गई। महिला के पानी में डूबने की जानकारी मिलते ही आसपास काम कर रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने महिला को बचाने के लिए तालाब में उतरकर और अन्य तरीकों से प्रयास किया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। पुलिस के अनुसार महिला की पहचान और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें