फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्लॉट पर जबरन कब्जा करने व जान से मारने की धमकी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के कचैडा गांव के समीप 125 मीटर प्लॉट पर जबरन कब्जा करने का विरोध करने पर धमकी देने का मामला सामने आया है। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि बिसनोली गांव में वीरेंद्र कुमार रौसा परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने न्यायालय के आदेश पर दर्ज कराई प्राथमिकी में कहा कि कचैडा गांव के समीप 2013 में 125 मीटर की प्लॉट की रजिस्ट्री कराई थी। प्लॉट को दिलाने में दोनों तरफ से सतीश कुमार मीडिएटर थे। उस प्लॉट पर सुनीता व उसके पुत्र विशाल, विकास, हाईटेक के कर्मचारी बार-बार जाकर जबरन कब्जा करने की फिराक में लगे हुए हैं। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी जाती है। 22 जुलाई को पुलिस आयुक्त से शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। न्यायालय के आदेश पर सुनीता, विकास, विशाल, मैसर्स उप्पल चढ़ा हाईटेक डेवलपमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड और सतीश कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें