फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: घर में घुसे बदमाश हाथ में बंदूक देखकर भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। कोतवाली दादरी क्षेत्र के कटहेरा रोड गांव के समीप रात्रि के समय एक मकान में घटना के इरादे से दो बदमाश घुस गए। मकान मालिक के हाथ में बंदूक देखकर बदमाश मौके से भाग खड़े हुए। पीड़ित ने इस घटना की शिकायत पुलिस से की है। कटरा गांव निवासी स्वर्ण भाटी ने बताया कि 23 अगस्त की रात को दो अज्ञात व्यक्ति मकान में घुस आए। इसी दौरान उनकी आंख खुल गई। दोनों अज्ञात व्यक्ति मुंह पर कपड़ा बांधे हुए थे। शोर मचाने तथा हाथ में बंदूक देखकर दोनों अज्ञात व्यक्ति मौके से फरार हो गए। घटना की शिकायत पुलिस से की गई। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामला जांच की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें