दादरी (संवाद)।
बादलपुर कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में युवती की अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दी जा रही है । मामले में युवती की मां ने कोतवाली में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि बादलपुर कोतवाल क्षेत्र के एक कॉलोनी में 23 वर्षीय युवती परिवार के साथ रहती है। युवती ने रोते हुए अपनी मां को बताया कि परिवार के ही भैया ने अप्रैल माह में एक अश्लील वीडियो बना ली थी। जो उन्होंने 10 दिन पहले युवती के मोबाइल व्हाट्सएप पर भेजी थी। परिजनों के डर से युवती ने वीडियो डिलीट कर दी। उसके बाद युवती को वीडियो वायरल करने की धमकी दी जा रही है। पीड़िता की मां ने कोतवाली में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।