फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ऑटो पार्ट्स कंपनी का लाखों का माल गायब, चार कर्मचारियों पर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
-मासिक इन्वेंटरी में करीब एक लाख सर्विस वाल्व गायब मिले
विज्ञापन

-फोर्कलिफ्ट ऑपरेटर, दो स्टोर कर्मचारी और चालक पर शक

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ऑटो पार्ट्स निर्माता कंपनी ग्लोबल ऑटोटेक लिमिटेड कंपनी में माल गबन का मामला सामने आया है। कंपनी के मैनेजर राकेश जोशी निवासी सेक्टर -1 नोएडा ने बुधवार को बीटा-2 कोतवाली चार कर्मचारियों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार कंपनी में जुलाई महीने की मासिक इन्वेंटरी के दौरान करीब एक लाख सर्विस वाल्व कम पाए गए। इनके रखरखाव और वितरण की जिम्मेदारी संविदा पर कार्यरत चार कर्मचारियों फोर्कलिफ्ट ऑपरेटर सुनील कुमार निवासी सिकंदराबाद, स्टोर कर्मचारी विवेक कुमार निवासी मैनपुरी, स्टोर कर्मचारी सुनीत कुमार शर्मा निवासी नवादा गांव और चालक विपिन कुमार राधाकृष्णा ट्रांसपोर्ट से संबद्ध पर थी। जब चारों कर्मचारियों से पूछताछ की गई तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। जिससे स्पष्ट हो गया कि उन्होंने आपसी मिलीभगत से कंपनी के माल का गबन कर उसे किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें