माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। जिले में ईवी का दबदबा लगातार बढ़ रहा है। लेकिन चिंता ठहरा हुआ इंफ्रास्ट्रक्चर है। बता दें, जिले में पिछले दो सालों में इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने में लोगों की रुचि बढ़ी है। जबकि इंफ्रा की बात करें तो सिर्फ 850 चार्जिंग स्टेशन ही हैं। परिवहन विभाग के अनुसार, जहां 2024 में 3087 ईवी पंजीकृत हुए थे। तो वहीं 2025 में 5910 वाहन पंजीकृत हुए थे। इस साल यही आंकड़ा 4817 तक पहुंच चुका है। जिले में कुल 72737 वाहन पंजीकृत हैं। हालांकि अभी इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने के लिए लगातार आवेदन आ रहे हैं, लेकिन वह विद्युत निगम के कार्यालय में लंबित हैं।