फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शादी का झांसा देकर नाबालिग किशोरी को ले गया युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। फेज-3 थाना क्षेत्र के गढ़ी चौखंडी गांव से 17 वर्षीय किशोरी लापता हो गई। पिता ने उरमान पर शादी का झांसा देकर बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। गढ़ी चौखंडी में किराये पर रहने वाले पीड़ित के अनुसार, उनकी बेटी 31 अक्तूबर की दोपहर करीब दो बजे घर से बिना बताए चली गई थी। परिजनों ने उसकी तलाश की तो पता चला कि उरमान उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया है। इसके बाद से किशोरी का मोबाइल भी बंद आ रहा है। बृहस्पतिवार तक उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर पिता ने पुलिस से शिकायत की। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अपहरण और बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें