फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ठेली हटाने के विवाद में पिता, बेटे और बेटी को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-8 स्थित मस्जिद के बाहर ठेली नहीं हटाने को लेकर हुए विवाद में चार लोगों ने एक परिवार के तीन लोगों के साथ मारपीट की। पीड़ित की शिकायत पर फेज-1 थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सेक्टर-8 के झुग्गी झोपड़ी निवासी मुस्तफा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी साजदा खातून मस्जिद के सामने बी-60 के पास ठेली लगाकर प्लास्टिक का सामान बेचती है। शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे पड़ोसी अलताफ, एलेशाम, जियाउल और एलामुल ठेली हटाने को बोला। आरोप है कि इसका विरोध करने पर चारों आग बबूला हो गए और विवाद करने लगे। शोर सुनकर मुस्तफा और उनका बेटा मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने तीनों के साथ मारपीट की। थाना प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ला ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें