फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: निर्माणाधीन मकान के सामने से पांच बंडल सरिया चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-58 थाना क्षेत्र के रसूलपुर नवादा में निर्माण कार्य के लिए सड़क किनारे रखी पांच बंडल सरिया चोरी हो गई। आरोप है कि चार लोग स्कूटर-रिक्शा पर सरिया लादकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रसूलपुर नवादा निवासी लक्ष्मण शर्मा ने पुलिस को बताया कि उनके मकान में निर्माण कार्य चल रहा है। छत में इस्तेमाल के लिए सरिया मकान के सामने सड़क किनारे रखी थी। आरोप है कि एक अक्टूबर की सुबह करीब 6:30 बजे चार लोग स्कूटर-रिक्शा लेकर पहुंचे और सरिया के पांच बंडल लादकर फरार हो गए। थाना प्रभारी अमित तोमर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें