नोएडा। सेक्टर-126 थानाक्षेत्र के असगरपुर गांव में हत्या के मामले में आरोपी विजय ने अपने साथियों के साथ एक व्यक्ति के घर में घुसकर हमला कर दिया। शिकायत देते हुए सुंदर सिंह ने बताया कि 18 सितंबर को विजय, सन्नी अवाना, अजब समेत कुछ अन्य युवक उनके घर में घुस आए और उनके साथ मारपीट की थी। हमले में सुंदर किसी तरह बच गए। सतर्कता दिखाते हुए पुलिस को भी घटना की जानकारी दी। 2 अक्तूबर की देर रात विजय अपने साथियों के साथ सुंदर के घर पहुंच गया। आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट करने के अलावा बाहर खड़ी गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए। एसीपी प्रवीण सिंह ने बताया मामले में विजय के अलावा सन्नी अवाना, अजब और कृष्ण बैंसला को भी नाजमद कर प्राथमिकी दर्ज की गई है। ब्यूरो