फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेक्टर-76 मेट्रो स्टेशन के पास थार ने अल्टो में मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-49 थाना क्षेत्र में सेक्टर-76 मेट्रो स्टेशन के पास तेज रफ्तार थार चालक ने आगे चल रही अल्टो कार में टक्कर मार दी। कार चालक के विरोध करने पर आरोप है कि थार चालक ने गाली-गलौज की और मौके से फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हरौला, सेक्टर-5 निवासी रोविन राजहंस ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार को दोपहर करीब 2 बजे वह अपनी अल्टो कार से बरौला टी-पॉइंट से सेक्टर-62 की ओर जा रहे थे। सेक्टर-76 मेट्रो स्टेशन के नीचे पहुंचने पर पीछे से आ रही थार ने उनकी कार में टक्कर मार दी। शिकायत के मुताबिक, टक्कर के बाद रोविन ने कार रोककर थार चालक से बात करने का प्रयास किया। आरोप है कि चालक ने गाली-गलौज की और वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें