फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: लापता हुए तीन बच्चों को पुलिस ने ढूंढा

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-126 पुलिस ने सेक्टर-128 स्थित लेबर कैंप से लापता हुए तीन बच्चों को ढूंढ लिया। एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि 20 अगस्त को सेक्टर-128 स्थित लेबर कैंप में रहने वाले श्रमिक परिवार के तीन बच्चे अचानक लापता हो गए। इनमें दो बच्चों की उम्र करीब पांच-पांच वर्ष और एक बच्चे की उम्र करीब 10 वर्ष है। काफी तलाश करने के बाद भी जब बच्चों का पता नहीं चला तो परिजनों ने मामले की जानकारी थाना सेक्टर-126 पुलिस को दी। पुलिस ने बच्चों के हुलिये और अन्य जानकारी के आधार पर संभावित स्थानों पर तलाश शुरू की। जानकारी मिलने पर पुलिस ने सेक्टर-132 क्षेत्र से तीनों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें