नोएडा (संवाद)। सेक्टर-49 थानाक्षेत्र में पिता ने पढ़ाई न करने पर किशोर को डांटा तो घर छोड़कर कहीं चला गया।थाने में दी शिकायत में बरौला निवासी भूपेंद्र कुमार ने बताया कि वह मूलरूप से अलीगढ़ का निवासी हैं और वर्तमान में यहां रह रहे हैं। रविवार को भूपेंद्र ने पढ़ाई न करने पर अपने बेटे आदित्य कुमार को डांटा। इतनी सी बात किशोर को बुरी लग गई और वह घर छोड़कर कहीं चला गया। थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस किशोर के घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।