नोएडा। सेक्टर-123 स्थित आंबेडकर कॉलोनी में चोर ने तड़के एक इंजीनियर के घर को निशाना बना लिया।पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। आंबेडकर कॉलोनी निवासी राजू इंजीनियर हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 7 अगस्त की रात परिवार घर में सो रहा था। इसी दौरान तड़के करीब तीन से चार बजे के बीच एक चोर घर में दाखिल हो गया। घर में किसी को भनक लगे बिना आरोपी गहने और आईफोन लेकर निकल गया। सुबह नींद से जागने के बाद राजू ने घर में सामान देखा तो कीमती सामान गायब मिला। एसीपी राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो