नोएडा। सेक्टर-107 सलारपुर खादर में नाली में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक पेशे से पेंटर था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नाली से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के मुताबिक प्रथमदृष्टया नाली में गिरने से मौत होने की बात सामने आई है। मृतक की पहचान 40 वर्षीय रंजीत मंडल के रूप में हुई है। वह मूलरूप से बिहार के मुजफ्फरपुर का रहने वाला था और सलारपुर में अपने रूम पार्टनर के साथ रहता था।परिजनों के मुताबिक रंजीत शराब पीने का आदी था। उसके चार बच्चे हैं, जो बिहार स्थित गांव में रहते हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सेक्टर-39 डीपी शुक्ला ने बताया कि सभी तथ्यों पर जांच की जा रही है। ब्यूरो