फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्रदूषण नियंत्रण के मामले में एनजीटी में सुनवाई आज

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

नोएडा। शहर में प्रदूषण फैलाने के मामले में एनजीटी में चल रहे केस में नोएडा प्राधिकरण, डीएम और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से अपना जवाब दाखिल किया गया है। सेक्टर 77 स्थित प्रतीक विस्टीरिया सोसाइटी निवासी अमित गुप्ता की ओर से 10 अक्तूबर 2025 को एनजीटी में याचिका दायर की गई थी। इसी मामले में आज सुनवाई भी होनी है। सुनवाई से पहले दाखिल जवाब में नोएडा प्राधिकरण ने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण में उनकी ओर से सभी नियमों का पालन किया जा रहा है लेकिन जुर्माने के संबंध में प्राधिकरण सही जबाव नहीं दे पाया। प्राधिकरण की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि प्रदूषण नियंत्रण के उल्लंघन पर कितना जुर्माना लगाया गया है और कितना वसूला गया है। जबकि केंद्र सरकार की ओर से प्रदूषण कम करने के लिए नोएडा प्राधिकरण को 84 करोड़ रुपये मिले थे लेकिन यह राशि भी पूरी तरह खर्च नहीं हो पाया है। प्राधिकरण की ओर से इस संबंध में 34 करोड़ खर्च का हिसाब दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें