फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पार्किंग विवाद में सिक्योरिटी गार्डों ने कार सवार युवक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-168 स्थित गोल्डन पाम सोसाइटी के बाहर पार्किंग विवाद में सिक्योरिटी गार्ड समेत पांच लोगों ने कार सवार एक युवक के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित रिषभ ने पुलिस से शिकायत की है कि रविवार को सुबह करीब तीन बजे वह अपने दोस्त विश्वास चौधरी के साथ गोल्डन पाम सोसाइटी जा रहे थे। जब वे सोसाइटी के गेट नंबर-2 के पास पहुंचे तो सिक्योरिटी गार्ड ने उनकी गाड़ी को रोक लिया। सिक्योरिटी गार्ड रिषभ से कहने लगे कि उसने गलत तरीके से वाहन निकाला है और चालान से बचने के लिए एक हजार रुपये देने होंगे। रिषभ ने कहा कि उनकी ओर से कोई यातायात नियम का उल्लंघन नहीं हुआ है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते आरोपियों ने रिषभ और उनके दोस्त पर हमला कर दिया। एसीपी राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले में धर्मेंद्र, गोपाल, अभय, दीपक और विनीत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें