नोएडा। सेक्टर-39 थानाक्षेत्र से घर जा रही स्कूली छात्रा को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल छात्रा को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के पंद्रह दिन बाद परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। सेक्टर-41 स्थित आगहपुर गांव के रहने वाले लोकेश कुमार भारद्वाज ने बताया कि उनकी चौदह वर्षीय बेटी वैष्णवी सेक्टर 49 के स्कूल में अध्ययनरत है। बीती पंद्रह मई को परीक्षा देने के बाद वैष्णवी स्कूल से घर लौट रही थी। तभी सेक्टर 42 में एक कार ने टक्कर मार दी। राहगीरों ने छात्रा को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। सेक्टर 39 थाना प्रभारी डीपी शुक्ला ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। ब्यूरो