फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दीवार लगाकर कब्जा करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। दोस्तपुर मंगरौली गांव में एक शख्स की छह बीघा जमीन पर दीवार लगाकर कब्जा करने का मामला सामने आया है। इस मामले में कोतवाली एक्सप्रेसवे पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। सेक्टर-105 में रहने वाले रामपाल बर्मन ने पुलिस से शिकायत की है कि दोस्तपुर मंगरौली गांव में उनकी छह बीघा जमीन है। जमीन को लेकर गांव के प्रीतम दास और सुशील कुमार से विवाद चल रहा है। दोनों ने मिलकर चोरी छिपे 25 मार्च को अवैध दीवार लगा ली। गांव के लोगों ने सूचना दी कि दोनों जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे है। उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो बात सही निकली। एसीपी राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें