फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: युवक को रास्ते में घेरकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक को रास्ते में घेरकर पीटानोएडा। सेक्टर-122 में शराब खरीदकर घर लौट रहे युवक को पड़ोस में रहने वाले लोगों ने कथित तौर पर घेरकर पीट दिया। आरोप है कि चार लोगों ने युवक से शराब लाने की मांग की थी। सेक्टर-113 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जनता फ्लैट निवासी सुमित कुमार ने पुलिस को बताया कि 14 अगस्त की शाम करीब 5 बजे वह शराब लेकर अपने घर की ओर जा रहा था। घर के नजदीक पहुंचने पर कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और शराब देने के लिए कहा। सुमित ने इनकार किया तो पप्पू, प्रिंस, पूजा और उनके साथियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। कोतवाली प्रभारी सुबोध सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें