फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पार्क में मिली तीन साल की बच्ची, पुलिस ने परिजनों से मिलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-58 क्षेत्र के एक पार्क में बुधवार दोपहर तीन साल की बच्ची अकेली घूमती मिली। बच्ची अपना नाम और घर का पता नहीं बता पा रही थी। सूचना मिलने पर पीआरवी के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और उसे सुरक्षित अपने साथ ले लिया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने बच्ची के परिजनों को खोज निकाला और उसे मां के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के अनुसार बिशनपुरा गांव और खोड़ा क्षेत्र में पीए सिस्टम के जरिए बच्ची के बारे में जानकारी प्रसारित कराई गई। स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की गई। लगातार प्रयास के बाद पुलिस को बच्ची के परिवार का पता चल गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें