नोएडा। सेक्टर 126 थानाक्षेत्र स्थित सुल्तानपुर गांव में सोमवार शाम नाले में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय पुलिस ने तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। स्थानीय पुलिस का दावा है कि मृतक के शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं है। वहीं घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति साफ होगी। ब्यूरो