फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: घरों में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। रेकी के बाद घरों में चोरी करने वाले गिरोह का कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने सोमवार को इस गिरोह के पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस की टीम ने सोमवार को सोरखा के पास से दादरी निवासी जुबैर, बिहार निवासी मोहम्मद हजरत, मसील, हल्दौनी निवासी अक्षांश और कुलेसरा निवासी रवि कुमार को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला कि ये बदमाश बंद पड़े मकानों को निशाना बनाते थे। ये लोग पहले इलाके की रेकी करते थे और फिर मौका देखकर घरों के ताले तोड़कर अंदर घुस जाते थे। इसके बाद नकदी, ज्वैलरी और कीमती सामान चोरी कर फरार हो जाते थे। पुलिस के मुताबिक, आरोपी जुबैर का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से भारी मात्रा में ज्वेलरी बरामद की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें