नोएडा। सेक्टर-121 स्थित क्लियो काउंटी सोसाइटी के फ्लैट से चोरी की घटना सामने आई है। चोरी का आरोप घरेलू सहायिका पर लगा है। शिकायत पर पुलिस ने फेज-3 थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोसाइटी में रहने वाले हर्ष वसन ने पुलिस को बताया कि जिला सीतापुर के ककरई गांव निवासी सीमा बतौर घरेलू सहायिका काम करती थी। पत्नी नीलम ने सात नवंबर को पाजेब और मंगलसूत्र घर की अलमारी में रखने के लिए सीमा को दिया था। इसके बाद अलमारी में देखा तो पाजेब और मंगलसूत्र गायब थे। एडीसीपी संतोष कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज हुआ है। ब्यूरो