रबूपुरा (संवाद)। रबूपुरा में सोमेवार देर रात हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर एक किसान गंभीर रूप से झुलस गया। आनन फानन में परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक कस्बे के मोहल्ला लक्ष्मीबाई नगर निवासी प्रमोद (51) ने गांव म्याना में पेशगी पर करीब 50 बीघा खेत ले रखे हैं। सोमवार की शाम करीब 9 बजे वह लकड़ी के बांस से हाई टेंशन लाइन पर ट्यूबवेल के तार जोड़ रहे थे। इसी दौरान गीले बास में करंट उतर आया। जिसकी चपेट में आकर वह गंभीर झुलस गए। गंभीर हालत में परिजनों ने उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने बताया किशिकायत मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।