फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कंपनी के रुपये लेकर भागा कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी। जेवर थाना क्षेत्र में एक कोल्ड्रिंक एजेंसी संचालक ने अपने कर्मचारियों के ऊपर कंपनी का रुपया लेकर भागने का आरोप लगाया है। गांव वल्लभगढ़ निवासी श्याम ने पुलिस को बताया कि उनकी कोल्ड्रिंक की एजेंसी है। मंगलवार को उन्होंने अपने दो कर्मचारी सनी और सोनू को कंपनी के 1.33 लाख रुपये दिए थे और बैंक में जमा कराने को कहा था। दोनों रुपया जमा कराने के लिए निकले थे। लेकिन रास्ते में सोनू ने सनी से रुपये ले लिए और कहा कि वह बैंक में इसे जमा कर देगा। उसने सनी को एजेंसी जाने के लिए कह दिया। इसके बाद सोनू रुपये लेकर भाग गया। थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें