फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रुपये के लेनदेन में हुई मारपीट, 3 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर (संवाद)। चूहड़पुर बांगर गांव में शनिवार शाम रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। पीड़ित राजा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई नदीम मकानों में सरिया का जाल बिछाने का काम करता है। उसके साथ पड़ोसी गांव का शहजाद भी काम करता है। दोनों के बीच रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते शनिवार शाम शहजाद उसके घर के बाहर पहुंचा और अपने साथियों के साथ मिलकर राजा के साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर शहजाद, सतेंद्र और जितेंद्र समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें