फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गूगल से डॉक्टर का नंबर लेना पड़ा महंगा, बुजुर्ग के खाते से 1.95 लाख निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर। ऑनलाइन प्लेटफार्म से डॉक्टर का नंबर लेकर उनसे बात करना सालारपुर गांव निवासी एक बुजुर्ग को महंगा पड़ गया। साइबर ठगों ने उन्हें अपने जाल में फंसा लिया और डॉक्टर का नंबर उपलब्ध कराने के बहाने उनसे ठगी की। पीड़ित ने रविवार को दनकौर कोतवाली की साइबर सेल में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव सालारपुर निवासी धीरज नागर ने बताया कि उन्हें स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए एक डॉक्टर से संपर्क करना था। इसके लिए उन्होंने गूगल पर डॉक्टर का नंबर तलाशा। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने खुद को मददगार बताते हुए उनसे फोन पर संपर्क किया। आरोप है कि आरोपी ने डॉक्टर का नंबर उपलब्ध कराने का झांसा देकर बातचीत के दौरान उनके मोबाइल पर आए ओटीपी की जानकारी ले ली। ओटीपी साझा करने के कुछ ही देर बाद उनके बैंक खाते से चार अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए करीब 1 लाख 95 हजार रुपये निकाल लिए गए। पुलिस का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें