ग्रेटर नोएडा। चिपियाना गांव में भारतीय किसान यूनियन (एकता शक्ति) के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री अक्षित शर्मा से मारपीट हुई। आरोप है कि कुछ युवकों ने उन्हें लात-घूंसों से पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। एसीपी सेंट्रल नोएडा पवन कुमार ने बताया कि किसान नेता ब्लिंकिट के एक डिलीवरी बॉय के पक्ष में पहुंचे थे। इस दौरान दूसरे पक्ष के डिलीवरी बॉय से उनका विवाद हो गया। घटना के संबंध में प्राथमिकी पंजीकृत है। पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। मामले में जांच की जा रही है। ब्यूरो