दादरी। कोतवाली दादरी क्षेत्र के बाइपास पर 27 अक्तूबर को ट्रक और बाइक की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में मैनपुरी के रठेरा गांव निवासी सोवेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। सोवेंद्र का भाई विशाल घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि विशाल और सोवेंद्र बाइक से अपने गांव जा रहे थे। टक्कर के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। इलाज के बाद घायल विशाल ने ट्रक नंबर के आधार पर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई। यह प्राथमिकी घटना के चार दिन बाद दर्ज हुई। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में लगी है।बाइक चलाते समय दोनों भाइयों ने हेलमेट लगा रखा था।